Rajasthan Patwari Question Paper 2025: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन आज यानी 17 अगस्त 2025 को दो पालियों में किया गया। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चली। इस परीक्षा के माध्यम से 3705 पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी अब क्वेश्चन पेपर और आंसर की की तलाश में हैं। हालांकि आधिकारिक वेबसाइट पर अभी पेपर अपलोड नहीं किया गया है,
यहां हम आपको डायरेक्ट लिंक प्रदान कर रहे हैं, जहां से आप PDF डाउनलोड कर सकते हैं।परीक्षा ओएमआर आधारित थी, जिसमें 150 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे गए, कुल 300 अंकों के लिए। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग थी। पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध था।
विषयवार वेटेज और एनालिसिस
- जनरल साइंस, इतिहास, राजनीति, भारत की भूगोल, जीके, करंट अफेयर्स: 25% (38 प्रश्न, 76 अंक)
- राजस्थान की भूगोल, इतिहास, संस्कृति, राजनीति: 20% (30 प्रश्न, 60 अंक)
- जनरल इंग्लिश और हिंदी: 15% (22 प्रश्न, 44 अंक)
- मेंटल एबिलिटी, रीजनिंग, बेसिक न्यूमेरिकल: 30% (45 प्रश्न, 90 अंक)
- बेसिक कंप्यूटर: 10% (15 प्रश्न, 30 अंक
कैसे डाउनलोड करें राजस्थान पटवारी प्रश्न पत्र 2025?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट
rsmssb.rajasthan.gov.in
पर जाएं। - होमपेज पर “Candidate Corner” या “News & Notifications” सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब “Question Papers” के लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
- यहां आपको “Rajasthan Patwari Exam 2025 Question Paper” से संबंधित लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- अपने पेपर सेट और शिफ्ट के अनुसार लिंक चुनें और प्रश्न पत्र आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रश्न पत्र की PDF फाइल डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट ले लें।