घूमने के लिए बेस्ट हैं राजस्थान की ये 5 जगहें

 जयपुर, जिसे ‘गुलाबी शहर’ के नाम से भी जाना जाता है,  आधुनिकता का एक अद्भुत संगम है। यहां के विशाल किले और आलीशान महल आपको राजा-महाराजाओं के दौर में ले जाएंगे।

जयपुर 

अरावली की पहाड़ियों से घिरी ‘झीलों की नगरी’ उदयपुर को ‘पूर्व का वेनिस’ भी कहा जाता है। यहां की शांत झीलें, खूबसूरत महल और हरे-भरे बगीचे इसे भारत के सबसे रोमांटिक शहरों में से एक बनाते हैं।

उदयपुर

‘गोल्डन सिटी’ जैसलमेर आपको सीधे अरेबियन नाइट्स की कहानियों की दुनिया में ले जाएगा। यहां का सुनहरा किला, हवेलियां और दूर-दूर तक फैला रेत का समंदर एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करता है।

जैसलमेर 

थार के रेगिस्तान के किनारे बसा जोधपुर शहर अपने नीले घरों के लिए प्रसिद्ध है, जिस वजह से इसे ‘ब्लू सिटी’ भी कहा जाता है। शहर के ऊपर शान से खड़ा मेहरानगढ़ का किला यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है।

जोधपुर 

पुष्कर  जो एक पवित्र शहर है और अपने ब्रह्मा मंदिर और पुष्कर झील के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ हर साल प्रसिद्ध पुष्कर ऊंट मेला भी लगता है, जो दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करता है

पुष्कर