बूंदी। राजस्थान के बूंदी जिले से एक अनोखा और मनोरंजक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पेट्रोल पंप पर विदेशी मेहमान किसान के मशहूर ट्रैक्टर गाने की धुन पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। यह दृश्य स्थानीय लोगों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था, क्योंकि ट्रैक्टर और देसी बीट्स पर विदेशी मेहमानों का यूँ थिरकना सभी को आकर्षित कर रहा था।
देखे वीडियो:-
https://x.com/saten_08/status/1991195315244839016?s=20
वीडियो में दिखता है कि कुछ विदेशी पर्यटक अपने वाहन में ईंधन भरवाने पहुंचे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप पर बज रहे लोकप्रिय ट्रैक्टर सॉन्ग की बीट्स ने उनका ध्यान खींच लिया। देखते ही देखते वे खुद को रोक नहीं पाए और भारतीय ग्रामीण संगीत पर डांस करने लगे। स्थानीय लोग इस नजारे को रिकॉर्ड करते हुए तालियां बजाते देखे गए।
यह वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया, और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग लिख रहे हैं कि भारतीय संस्कृति और हमारे देसी गानों का जादू दुनिया भर में चलता है।