khatushyam ji Darsan : राजस्थान के सीकर जिले में स्थित बाबा खाटूश्याम जी का धाम करोड़ों भक्तों की आस्था का केंद्र है। हर साल लाखों श्रद्धालु ‘हारे के सहारे’ बाबा श्याम के दरबार में अपनी अर्जी लगाने पहुँचते हैं। ऐसी मान्यता है कि बाबा के दर्शन मात्र से ही भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
लेकिन, क्या आप जानते हैं कि खाटूश्याम जी के दर्शन के बाद एक ऐसी चीज है जिसे घर पर लाना बहुत शुभ माना जाता है? जी हाँ, हम बात कर रहे हैं पवित्र ‘श्याम कुंड’ के जल की।
क्या है श्याम कुंड का महत्व?
खाटूश्याम जी के मंदिर से कुछ ही दूरी पर ‘श्याम कुंड’ स्थित है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यही वह स्थान है जहाँ कलयुग के अवतार बाबा श्याम का ‘शीश’ (सिर) प्रकट हुआ था। इस कुंड को लेकर भक्तों में गहरी आस्था है।
माना जाता है कि इस कुंड का जल साधारण नहीं, बल्कि ‘अमृत’ के समान है। भक्तों का दृढ़ विश्वास है कि इस पवित्र कुंड में स्नान करने से या इसका जल पीने से कई रोगों और कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।
अगली बार जाएं तो जरूर लाएं
अगर आप भी बाबा श्याम के दर्शन के लिए खाटूधाम जाने की योजना बना रहे हैं, तो बाबा के दर्शन करने के बाद पवित्र श्याम कुंड के दर्शन करना और वहाँ से एक बोतल में जल भरकर लाना न भूलें। भक्तों का विश्वास है कि यह चमत्कारी जल आपके जीवन के सभी कष्टों को हर लेगा और बाबा श्याम की कृपा आप पर सदा बनी रहेगी।