जयपुर: राजस्थान में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने REET Mains 2025 (तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती) के लिए बहुप्रतीक्षित नोटिफिकेशन 6 नवंबर 2025 को जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य के सरकारी स्कूलों में लेवल-1 और लेवल-2 के कुल 7759 पदों को भरा जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 7 नवंबर 2025, से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 6 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां और पद विवरण
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 7 नवंबर 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 6 दिसंबर 2025
- परीक्षा तिथि (संभावित): 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 (विस्तृत टाइम टेबल बाद में जारी होगा)
कुल पद: 7759
- लेवल-1 (कक्षा 1-5): 5636 पद
- लेवल-2 (कक्षा 6-8): 2123 पद
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन (Step-by-Step)
अभ्यर्थी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट ओपन करें।
- होमपेज पर “REET Mains Exam 2025” या ‘Recruitment’ टैब पर क्लिक करें।
- ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें और अपना SSO ID के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी बनाएं।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- अपनी फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार एप्लीकेशन फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।